सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Don't trust unknown callers: Rajesh Vashisht

अनजान कॉलर पर भरोसा न करें : राजेश वशिष्ठ

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Don't trust unknown callers: Rajesh Vashisht
15जेएनडी02: विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे और आयोजक। स्रोत संगठ
विज्ञापन
जींद। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और पहला कदम फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन संगठन के कार्यालय में किया। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने कहा कि आज के डिजिटल युग में उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा केवल कानूनी प्रावधानों तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि डिजिटल सुरक्षा और साइबर जागरूकता भी इसका अहम हिस्सा बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अब केवल बाजार में वस्तुएं खरीदने वाला व्यक्ति नहीं रहा बल्कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय है जहां उसकी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी लगातार जोखिम में रहती है। राजेश वशिष्ठ ने बताया कि हाल के दिनों में एक नई और खतरनाक साइबर ठगी की तकनीक सामने आई है जिसे कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम कहा जाता है।
यह स्कैम मोबाइल फोन, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और व्यक्तिगत पहचान से सीधे जुड़ा हुआ है। जैसे ही व्यक्ति यह कोड डायल करता है, उसके मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग अपने आप एक्टिव हो जाती है। इसके बाद बैंक से आने वाले ओटीपी, ट्रांजेक्शन अलर्ट और सोशल मीडिया वेरिफिकेशन कॉल सीधे ठगों के नंबर पर पहुंचने लगते हैं।
इस तरह ठग बिना किसी तकनीकी बाधा के पीड़ित के बैंक खाते, यूपीआई, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच बना लेते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉलर पर भरोसा न करें, कूरिअर या डिलीवरी के नाम पर कोई भी कोड डायल न करें और किसी भी परिस्थिति में ओटीपी या बैंक से जुड़ी जानकारी किसी से साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed