{"_id":"69b7f827c0473cff440744bf","slug":"video-class-10-social-science-exam-completed-without-cheating-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: दसवीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा नकल रहित संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: दसवीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा नकल रहित संपन्न
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण और नकल रहित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान बोर्ड स्तर, एसडीएम स्तर और अन्य अधिकारियों की फ्लाइंग स्क्वाड टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जो शरारती तत्वों पर नजर बनाए हुए थे। केंद्र में प्रवेश के समय विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की जांच की गई। बिना वैध प्रवेश पत्र और सत्यापित फोटो के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और कैलकुलेटर पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। दसवीं की परीक्षाएं 20 मार्च तक तथा 12वीं की परीक्षाएं एक अप्रैल तक चलेंगी। जिला प्रश्नपत्र टीम के अधीक्षक राजेंद्र कुमार सिरोहा ने बताया कि परीक्षाएं नकल रहित संपन्न हो रही हैं। उड़नदस्ता टीम लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।