{"_id":"69c4275b78055ba1670dce8b","slug":"admission-schedule-for-classes-6th-to-12th-under-chirag-yojana-released-applications-will-be-accepted-till-march-30-jind-news-c-199-1-jnd1010-150536-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चिराग योजना के तहत छटवीं से 12वीं तक दाखिलों का शेड्यूल जारी, 30 मार्च तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चिराग योजना के तहत छटवीं से 12वीं तक दाखिलों का शेड्यूल जारी, 30 मार्च तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
25जेएनडी09: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जींद।
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जींद। प्रदेश में चिराग योजना के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। निजी विद्यालयों में कक्षा अनुसार उपलब्ध सीटों की जानकारी विभागीय पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही संबंधित स्कूलों को भी अपने नोटिस बोर्ड पर खाली सीटों का विवरण सार्वजनिक करना होगा।
इच्छुक छात्र 13 मार्च से 30 मार्च के बीच अपने नजदीकी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में आवेदन कर सकेंगे। यदि किसी विद्यालय में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो ऐसे में चयन प्रक्रिया लॉटरी से पूरी की जाएगी। यह ड्रा एक अप्रैल से पांच अप्रैल के बीच अभिभावकों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से निकाला जाएगा।
चयनित विद्यार्थियों की सूची स्कूलों द्वारा नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी और दाखिले की प्रक्रिया एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक पूरी की जाएगी। इसके बाद भी यदि कुछ सीटें खाली रह जाती हैं तो प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवसर दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान विद्यालयों को दाखिला लिए गए विद्यार्थियों का रिकॉर्ड विभागीय पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा।
योजना के तहत केवल वही विद्यार्थी पात्र होंगे जिन्होंने अपनी पिछली पढ़ाई सरकारी विद्यालय से की हो। साथ ही छात्र उसी खंड के निजी विद्यालयों में आवेदन कर सकेंगे जहां वे वर्तमान में अध्ययनरत हैं। दाखिले के समय परिवार पहचान पत्र और पिछले विद्यालय का स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट अनिवार्य दस्तावेज होंगे।
शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेजे गए हैं ताकि दाखिला प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी करवाई जा सके।
वर्जन
चिराग योजना के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं के दाखिले का शेड्यूल जारी हो गया है। निजी स्कूलों को पहले खाली सीटों का ब्यौरा पोर्टल पर देना होगा। पात्र विद्यार्थी 13 से 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए परिवार की सत्यापित आय 8 लाख से कम होना अनिवार्य है।
-- महेंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी,जींद।
Trending Videos