सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two more accused arrested for filing FIR against youth

Jind News: युवक पर एफआईआर करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for filing FIR against youth
25जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में हत्या का प्रयास करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। उचाना थाना पुलिस ने बड़ौदा में युवक पर फायर कर जानलेवा हमला करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ौदा निवासी जगदीप ने एफआईआर में बताया था कि देर शाम वह स्कूटी का चार्जर लेने ओवरब्रिज के पास दुकान पर बाइक लेकर गया था। जब वह दुकान से बाइक पर घर की तरफ जा रहा था तो उसी दौरान कार सवार युवक आए और चेहरा ढके एक युवक ने उस पर फायर कर दिया। निशाना चूक जाने के कारण छर्रे कंधे तथा बाजू में जा लगे। पुलिस ने इस मामले में बड़ौदा निवासी सचिन, छात्तर निवासी गोलू, पालवां निवासी एनपी, खरकभूरा निवासी राहुल के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में बड़ौदा निवासी अभिषेक तथा अलीपुरा निवासी रोहित का नाम सामने आया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed