सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The message of Sanatan spread across the country from the religious city of Banbhauri: Surendra Kaushik

धर्मनगरी बनभौरी से देश भर में गया सनातन का संदेश: सुरेंद्र कौशिक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The message of Sanatan spread across the country from the religious city of Banbhauri: Surendra Kaushik
25जेएनडी21: बनभौरी में आयोजित संत समागम में मंच पर मौजूद संत, महात्मा। स्रोत श्रद्धालु। - फोटो : फाइल फोटो अर्चना
विज्ञापन
जींद। धर्मनगरी बनभौरी में वैदिक भूमि फाउंडेशन धाम ने ब्रह्मचारी महाराज के मंगल वार्षिक महोत्सव को जय माता शिक्षण संस्थान में मनाया। वैदिक भूमि फाउंडेशन बनभौरी धाम के संस्थापक महंत सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि धर्मनगरी बनभौरी से देश, प्रदेश में सनातन का संदेश संत समागम के माध्यम से गया है।
Trending Videos

दिव्य संत समागम के अलावा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ चिकित्सकों ने जरूरतमंद मरीजों के हार्ट, कैंसर, आंखों की जांच की। शिविर में लगभग 241 मरीजों ने अपने रक्त और स्वास्थ्य की जांच करवा कर स्वास्थ्य लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंद मरीजों को संस्था की तरफ से मुफ्त उपचार करवाया जाएगा। इस मौके पर संत महात्मा, नगर के लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में धाम के पुजारीगण की अध्यक्षता रही। इसके अलावा इस मौके पर धाम से जुड़े सेवादारों ने उपस्थित रह कर अपनी सेवाएं दी।
सुरेंद्र कौशिक ने समागम में पहुंचे सभी संतो, चिकित्सकों को व मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर रामचंद्र गिरी काकड़ोद, महंत दर्शन गिरी महाराज, सूर्यानंद सरस्वती, स्वामी बंशीपुरी महाराज, साध्विी शक्ति पूरी, स्वामी मंगलानंद महाराज, महामंडलेश्वर दर्शन गिरी महाराज, योगी ब्राहनाथ महाराज, ब्रह्मचारी ओमानंद महाराज, स्वामी विक्रम गिरी, महंत डॉ. दिनेश गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed