सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aryan won bronze medal in state level boxing

Jind News: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग में आर्यन ने जीता कांस्य पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Aryan won bronze medal in state level boxing
07जेएनडी09: विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए कुलपति प्रो.रामपाल सैनी और अन्य। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। कैथल स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज में हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से 28 से 31 जनवरी तक राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
Trending Videos

प्रतियोगिता में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) के खिलाड़ी आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में पूरे हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। आर्यन ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन तकनीक, साहस और खेल भावना का परिचय देते हुए अपने मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन की इस उपलब्धि पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी निरंतर राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं जो विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed