सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Parent-teacher meetings will be held five times a year in government schools.

Jind News: सरकारी स्कूलों में साल में पांच बार होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Mar 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
Parent-teacher meetings will be held five times a year in government schools.
07जेएनडी03:ला. किशन लाल राजकीय उच्च विद्यालय,जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। अब जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार अब केवल प्राथमिक कक्षाओं तक ही नहीं बल्कि कक्षा छह से 12 तक के विद्यालयों में भी नियमित अंतराल पर पीटीएम होगी।
Trending Videos

पीटीएम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की पूरी जानकारी मिल सके और वह बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, डाइट प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी तथा सभी विद्यालय मुखियाओं को इस संबंध में निर्देश भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) के गठन की प्रक्रिया भी सक्रिय रूप से चल रही है। इससे विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा। विशेष रूप से निपुण कार्यक्रम के तहत नियमित अंतराल पर पीटीएम आयोजित की जा रही हैं।
इनमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन आधारित मूल्यांकन के आधार पर अभिभावकों के साथ साझा किया जाएगा। इससे माता-पिता को अपने बच्चों की पढ़ाई, उपलब्धियों और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। कई विद्यालयों में गतिविधि आधारित पीटीएम भी आयोजित की जा रही है।
इनमें विद्यार्थी अपनी सीखने की उपलब्धियों का प्रदर्शन करते हैं। बैठकों के दौरान विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, विषयवार सीखने के स्तर, उपस्थिति, समय पालन और अनुशासन की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही होमवर्क, प्रोजेक्ट कार्य, पढ़ाई की आदतों और घर पर अध्ययन के माहौल को लेकर भी अभिभावकों से संवाद किया जाएगा।
कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण तथा अतिरिक्त सहयोग की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा डिजिटल शिक्षा, आईसीटी के उपयोग और ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सावधानियों के बारे में भी अभिभावकों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
सह-शैक्षणिक गतिविधियों, खेल, कला और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी पर भी चर्चा की जाएगी। निर्देशों के अनुसार इन अभिभावक-शिक्षक बैठकों का आयोजन वर्ष में पांच बार किया जाएगा।
इनमें वार्षिक परीक्षा के बाद, प्री-बोर्ड परीक्षा के बाद तथा शेष तीन बार समय-समय पर आयोजित होने वाली सैट परीक्षाओं के तुरंत बाद पीटीएम आयोजित की जाएंगी।

जिले के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद 31 मार्च को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित होगी। सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक के दौरान विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, पढ़ाई में प्रगति और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। पीटीएम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराना और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।
- रितु पंघाल जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed