{"_id":"69ad24524ca5521d1302eddc","slug":"video-adv-sonia-tanwar-intensifies-campaign-for-bar-council-elections-in-jind-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में बार काउंसिल चुनाव को लेकर एड सोनिया तंवर ने तेज किया प्रचार अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में बार काउंसिल चुनाव को लेकर एड सोनिया तंवर ने तेज किया प्रचार अभियान
पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ बार काउंसिल के चुनाव को लेकर महिला सदस्य पद की उम्मीदवार एड सोनिया तंवर (रंगा) ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी टीम के साथ जींद का दौरा कर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
इस दौरान एड सोनिया तंवर जींद स्थित गुरु रविदास धर्मशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान राजेश पहलवान, उपप्रधान महेंद्र बिबियान और डीआईपीआरओ रिटायर्ड सुरेंद्र कुमार वर्मा की उपस्थिति में गुरु रविदास के चित्र पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर बैलेट नंबर 95 पर प्रथम वरीयता वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे वकीलों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और अधिवक्ता सुरक्षा नियमों को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी। साथ ही नए और महिला वकीलों के हितों की आवाज भी मजबूती से उठाएंगी।
इस मौके पर राजेश पहलवान और सुरेंद्र कुमार वर्मा ने भी एड सोनिया तंवर को चुनाव में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रचार के दौरान उनकी टीम के सदस्य एड रूबी बयान और एड श्विन ने भी अधिवक्ताओं को पम्पलेट वितरित किए। एड सोनिया तंवर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पहली बार बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं, इसलिए यह महिला सशक्तिकरण का बड़ा अवसर है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने वोट का सही इस्तेमाल कर उन्हें विजयी बनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।