सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   The Municipal Council of Jind started a special cleanliness drive on Women's Day; cleanliness related programmes will continue till March 14.

जींद में महिला दिवस पर नगर परिषद का विशेष सफाई अभियान शुरू, 14 मार्च तक चलेंगे स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम

Naveen Naveen
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:50 PM IST
The Municipal Council of Jind started a special cleanliness drive on Women's Day; cleanliness related programmes will continue till March 14.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर परिषद जींद द्वारा शहर में स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुरू किए गए इस अभियान का शुभारंभ नगर परिषद जींद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने पटियाला चौक से हरी झंडी दिखाकर किया। अभियान के दौरान चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी स्वयं सफाई कर्मचारियों के साथ सड़कों पर उतरीं और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा यह विशेष सफाई अभियान 14 मार्च तक पूरे शहर में चलाया जाएगा। इस दौरान सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान भारत सरकार के “नारी लीड्स स्वच्छता” कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं को स्वच्छता अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। डॉ. अनुराधा सैनी ने बताया कि इस दौरान सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम, आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के साथ विशेष कार्यक्रम, स्कूल व कॉलेजों में स्वच्छता कार्यशालाएं तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिलाओं को स्वच्छता के क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए सशक्त भी बनाते हैं। महिला दिवस पर शुरू किया गया यह अभियान समाज में नारी शक्ति की भागीदारी, सम्मान और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर परिषद ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर उपप्रधान अर्चना कौशिक, उपप्रधान प्रतिनिधि हरीश कौशिक, सफाई अधिकारी नीलम रानी, नगर पार्षद सुनील कुमार विक्की, वार्ड-7 से पार्षद प्रतिनिधि सुमन, नगर पार्षद संजय कुमार, वार्ड-6 से मंजू, रीटा धीमान, संजीव चहल (प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन), दीक्षांत शर्मा (सीटीएल जींद), आईईसी टीम के सदस्य सुमन, पायल, सुशीला, सुनील, मोनू सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Alwar News: अलवर में दो लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण, पुलिस की सक्रियता से बची जान

08 Mar 2026

महिला दिवस विशेष: संघर्षों को पार कर छोटी मेहरा बनीं बेटियों के लिए प्रेरणा, जीते कई मेडल

08 Mar 2026

पं. श्रीकांत मिश्र की 75वीं जयंती पर प्रो. ऋत्विक सान्याल ने अर्पित की संगीतांजलि, VIDEO

08 Mar 2026

अलीगढ़ की शिक्षिकाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किए अपने विचार साझा

07 Mar 2026

काशी में डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन ने मचाया धमाल, VIDEO

07 Mar 2026
विज्ञापन

सर्व समाज समिति के होली मिलन समारोह में खूब हुई मस्ती, VIDEO

07 Mar 2026

डीएम ने कंपोजिट विद्यालय कठेरुआ का किया निरीक्षण, स्कूल से नदारद तीन शिक्षिकाओं का वेतन रोका

07 Mar 2026
विज्ञापन

अमर उजाला नारी से शक्ति कार्यक्रम में अलीगढ़ की महिला अधिवक्ता यह बोलीं

07 Mar 2026

कानपुर: अष्टधातु की मूर्तियां चुराने में तीन गिरफ्तार, नौबस्ता क्षेत्र में होली के दूसरे दिन हुई थी वारदात

07 Mar 2026

कानपुर: कलश यात्रा निकाली, समापन पर पोथी पूजन

07 Mar 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अलीगढ़ की महिला पुलिसकर्मी बोलीं यह

07 Mar 2026

रार गांव में नई सहकारी समिति खुली, रमेशचंद्र अध्यक्ष निर्वाचित

07 Mar 2026

आधुनिकता की दौड़ में आज भी बुजुर्गों के हाथों में जीवित है टोकरी बुनने की कला

07 Mar 2026

आठ माह से मानदेय नहीं मिलने पर मनरेगा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, VIDEO

07 Mar 2026

VIDEO: आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर, कई बाइकों में मारी टक्कर; एक घायल

07 Mar 2026

Bareilly News: शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस, टीईटी की अनिवार्यता का किया विरोध

07 Mar 2026

सोनीपत: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

07 Mar 2026

सिकंदराराऊ के जैन मंदिर में धूमधान से मना पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

07 Mar 2026

सोनीपत: 119 साल पुराना ब्रेड एंड पीस का नारा आधा-अधूरा, भारतीय परंपरा ही कर सकती है पूरा

07 Mar 2026

यूपीएससी...कलवारी पहुंचने पर शुभम का हुआ भव्य स्वागत, VIDEO

07 Mar 2026

प्रसव के आठ घंटे बाद महिला की मौत, VIDEO

07 Mar 2026

दिशा की बैठक में नहीं पहुंचे भाजपा के विधायक, सपा सांसद ने जताई नाराजगी; VIDEO

07 Mar 2026

Khandwa: झोपड़ी में अकेली रह रही 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हैवानियत, आरोपियों पर इनाम घोषित; एसआईटी गठित

07 Mar 2026

स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास खोदाई से रास्ता संकरा होने से यात्रियों को हो रही दिक्कत

07 Mar 2026

अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन फेल, गंगाघाट स्टेशन पर ढाई घंटे खड़ी रही

07 Mar 2026

रेलवे क्रॉसिंग का फाटक टेड़ा हुआ, स्लाइडर गेट लगाकर ट्रेनों को निकाला गया

07 Mar 2026

गैस सिलिंडर के दाम में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

07 Mar 2026

जींद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआरडीए हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन

07 Mar 2026

अलीगढ़ के माहेश्वरी हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

07 Mar 2026

झांसी में अमर उजाला के ‘आभार समर्पण का’ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने किया शिक्षक व चिकित्सकों का सम्मान

07 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed