{"_id":"6a3c21cd7f910d0bd50128b9","slug":"bharat-net-scheme-will-provide-high-speed-internet-service-to-every-village-jind-news-c-199-1-sroh1009-155649-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भारत नेट योजना से हर गांव पहुंचेगी हाई स्पीड इंटरनेट सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भारत नेट योजना से हर गांव पहुंचेगी हाई स्पीड इंटरनेट सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। अब गांवों में भी शहरों जैसी तेज इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। बीएसएनएल ने योजना के तहत हाई-स्पीड फाइबर इंटरनेट सेवाओं के विस्तार का अभियान तेज कर दिया है।
बीएसएनएल जींद के उप महाप्रबंधक राजीव ने बताया कि भारत नेट परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के बीच डिजिटल अंतर को समाप्त करना है। इसके तहत ग्राम पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, किसान उत्पादक संगठनों, चौपालों को फाइबर आधारित इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है।
सरकार के सीआरआईडी विभाग, बीएसएनएल के बीच समझौते के अंतर्गत गांवों में एफटीटीएच कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। समझौते की अवधि बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जाएगा। एफटीटीएच तकनीक के माध्यम से एक ही इंटरनेट कनेक्शन से मोबाइल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, कंप्यूटर सहित कई डिजिटल उपकरणों का उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
जिले के ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों में बीएसएनएल की ओर विशेष अभियान चलाकर इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक जींद जिले में 1940 एफ़टीटीएच कनेक्शन स्थापित किए जा चुके हैं। बीएसएनएल ने पंचायतों, सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों से इस योजना से जुड़कर डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को मजबूत बनाने की अपील की।