सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hydrogen train trial to begin from Delhi to Jind via Sonipat; gas sourced from Pune

Jind News: दिल्ली से वाया सोनीपत जींद तक होगा हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल, पुणे से मंगवाई गैस

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hydrogen train trial to begin from Delhi to Jind via Sonipat; gas sourced from Pune
विज्ञापन
जींद। हाइड्रोजन ट्रेन का हाई स्पीड का ट्रायल 26 जून को होगा। इस बार ट्रायल दिल्ली से वाया सोनीपत होते हुए जींद तक किया जाएगा। बुधवार को लखनऊ से आरडीएसओ की टीम पहुंच चुकी है।

ट्रायल के लिए एक टैंकर गैस पुणे मंगवाई गई है। गैस को ट्रेन में भरा जा रहा है। ट्रायल प्रक्रिया की निगरानी के लिए अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की टीम पहुंची हुई है। टीम ट्रेन में वायरिंग और प्लेटिंग का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडीएसओ की टीम ट्रायल के दौरान ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम की कार्यक्षमता का विशेष रूप से परीक्षण करेगी। यह देखा जाएगा कि अधिक गति पर ट्रेन कितनी दूरी में सुरक्षित रूप से रुकती है और आपात स्थिति में ब्रेकिंग सिस्टम किस प्रकार प्रतिक्रिया देता है।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन में उत्पन्न होने वाले कंपन का भी विश्लेषण किया जाएगा, ताकि यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित सफर सुनिश्चित किया जा सके। ट्रायल के दौरान सुरक्षा मानकों की भी बारीकी से जांच की जाएगी।
विशेषज्ञ यह परखेंगे कि ट्रेन के सभी उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं या नहीं। साथ ही ट्रैक की स्थिरता का भी परीक्षण किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि तेज गति के दौरान ट्रैक पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed