फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bulldozers were used to demolish illegal constructions.

Jind News: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया

Tue, 28 Jul 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers were used to demolish illegal constructions.
सफीदों। शहर में अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सोमवार को कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) मनीष कुमार के नेतृत्व में पहुंची विभागीय टीम ने पानीपत रोड के आसपास, वार्ड नंबर दो और जगत कॉलोनी क्षेत्र में अवैध रूप से किए गए निर्माणों परबुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान टीम ने कई मकानों, दुकानों और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इसके अलावा कई प्लाटों में बनाई गई नींव को भी उखाड़ दिया गया। डीटीपी विभाग की टीम को देखकर अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति बनाए जा रहे निर्माणों को गिराने की कार्रवाई की। विभाग के अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी कि नियमों के विपरीत और बिना अनुमति किए जाने वाले निर्माणों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट और डीसी के निर्देशों पर हो रही कार्रवाई
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) मनीष कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट और डीसी की ओर से अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के तहत विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपील की कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लाट या मकान न खरीदें। अवैध कॉलोनी में प्लाट खरीदने के बाद लोगों को निर्माण की अनुमति, सड़क, सीवरेज, बिजली और अन्य सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी जमीन या प्लाट की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर कर लें। डीटीपी ने कहा कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed