सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Car Drags Youth for 50 Meters on Delhi-Jammu Highway in Jind; Victim Dies

Jind News: जींद में दिल्ली-जम्मू हाईवे पर युवक को 50 मीटर तक घसीटते ले गई कार, मौत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Car Drags Youth for 50 Meters on Delhi-Jammu Highway in Jind; Victim Dies
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-जम्मू-कटरा हाईवे पर बुधवार की रात खाना खाकर टहल रहे तेलीखेड़ा गांव निवासी बलराज देशवाल (26) को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार बलराज को 59 मीटर तक घसीटते ले गई। हससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos

तेलीखेड़ा गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसके भाई बलराज की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। 18 दिन पहले ही वह बेटे का पिता बना था। पिता बनने की खुशी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में बलराज जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि बुधवार की रात वे खाना खाकर हाईवे पर टहलने चले गए। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
थाना प्रभारी आशीष ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed