नरवाना। ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गोल्डी फ्रूट क्योर स्वास्थ्य शिविर के तहत लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पंजाब नैशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से 22 व 23 अप्रैल को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
इस दौरान प्रतिभागियों को फलों से तैयार होने वाले विभिन्न पेय पदार्थों को प्राकृतिक तरीके से बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को रोगमुक्त जीवन के लिए प्राकृतिक आहार अपनाने, मानसिक तनाव से दूर रहने और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनने के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों और विशेषज्ञों ने फ्रूट क्योर के लाभ, संतुलित आहार, योग, प्राणायाम और ध्यान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवनशैली में असंतुलित खान-पान और बढ़ते तनाव के कारण कई बीमारियां बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव के लिए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति बेहद प्रभावी साबित हो सकती है। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक हितेश कालरा मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X