{"_id":"69ea602d030c0c0a430b3a02","slug":"officials-must-accelerate-hpv-vaccination-drive-mohammad-imran-raza-jind-news-c-199-1-jnd1010-152165-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाएं अधिकारी : मोहम्मद इमरान रजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाएं अधिकारी : मोहम्मद इमरान रजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाएं। अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विशेष रूपरेखा बनाकर जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि 14 वर्ष की किशोरियों के टीकाकरण के लिए स्कूलों में पीटीएम आयोजित कर अभिभावकों को जागरूक किया जाए और उनकी लिखित सहमति लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और बेटियों के स्वस्थ भविष्य के लिए आवश्यक है।
भ्रांतियों को दूर करने के लिए चिकित्सकों के वीडियो संदेशों और पंचायती राज संस्थाओं का सहयोग लिया जाए। डीसी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय से काम करने को कहा ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी छूट न जाए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज और डीपीओ सीमा रोहिला मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X