पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crackdown on illegal connections; campaign launched to improve water supply in rural areas.

Jind News: अवैध कनेक्शनों पर सख्ती, ग्रामीण इलाकों में जल आपूर्ति सुधार अभियान शुरू

Tue, 30 Jun 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal connections; campaign launched to improve water supply in rural areas.
30जेएनडी09: गांगोली गांव में ग्रामीणों को नोटिस देते हुए विभाग की टीम। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
जींद। जिले के गतौली, फूलिया कलां, बड़ौदा, गंगोली सहित कई गांवों में मुख्य पेयजल पाइपलाइन से जुड़े अवैध व अस्वच्छ कनेक्शनों के खिलाफ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की संयुक्त टीमें घर-घर निरीक्षण कर रही हैं। अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। निर्धारित समय में सुधार न होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि विभाग को गतौली, फूलिया कलां, बड़ौदा सहित कई गांवों से शिकायतें मिली थीं कि मुख्य पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन, निर्धारित क्षमता से बड़े पाइप और एक ही घर में दो-दो कनेक्शन होने के कारण अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कई उपभोक्ताओं ने नलों पर टोटी नहीं लगाई है। इससे पानी की लगातार बर्बादी हो रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत कनिष्ठ अभियंताओं और खंड समन्वयकों के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीमें प्रत्येक घर का निरीक्षण कर रही हैं। जहां भी अवैध या अस्वच्छ कनेक्शन मिल रहे हैं, वहां उपभोक्ताओं को दो दिन का नोटिस देकर कनेक्शन दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर संबंधित कनेक्शन काट दिए जाएंगे। रणधीर मताना ने बताया कि गतौली में कनिष्ठ अभियंता सन्नी रोहिल्ला, फूलिया कलां में मनजीत बेलरखा और सुरेंद्र कुमार, बड़ौदा में कुशल शर्मा तथा गंगोली में सुरेंद्र दुग्गल के नेतृत्व में टीमें अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed