पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Panchayat installs three water coolers in Sedha Majra.

Jind News: सेढ़ा माजरा में पंचायत ने लगाए तीन वाटर कूलर

Tue, 30 Jun 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Panchayat installs three water coolers in Sedha Majra.
30जेएनडी15-सेढ़ा माजरा में पंचायत द्वारा लगाया गया वाटर कूलर। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
उचाना। भीषण गर्मी के बीच सेढ़ा माजरा गांव में ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत ने विभिन्न स्थानों पर तीन वाटर कूलर स्थापित किए हैं। वहीं एक अतिरिक्त वाटर कूलर सरकारी स्कूल में लगाया जाएगा। ग्रामीण रामदिया, बिंद्र, राजा राम और रामफल ने बताया कि गांव में लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाने की मांग की जा रही थी। पंचायत ने उनकी मांग को पूरा करते हुए अलग-अलग स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए हैं। इससे अब राहगीरों और ग्रामीणों को गर्मी के दौरान ठंडा पेयजल मिल रहा है। सरपंच प्रतिनिधि अनूप खटकड़ ने बताया कि एक वाटर कूलर पर पानी की पाइपलाइन सहित करीब एक लाख रुपये का खर्च आया है। पंचायत ने योजना पर कुल लगभग चार लाख रुपये खर्च किए हैं। गांव के पार्क, फिरनी और एससी चौपाल के पास वाटर कूलर स्थापित कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed