{"_id":"6a4408259099d445be0589e9","slug":"spread-the-message-of-greenery-by-planting-trees-jind-news-c-199-1-sroh1006-155966-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश
विज्ञापन
30जेएनडी14-खेड़ी मंसानिया गांव में मानसी के जन्म दिन पर पौधरोपण करते हुए। स्रोत ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उचाना। मानसी खेड़ी मसानिया के जन्मदिन पर मंगलवार को त्रिवेणी का पौधारोपण कर म्हारा हरा-भरा उचाना अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
उचाना सेवा ग्रुप के संयोजक मा. रामप्रसाद ने बताया कि यह अभियान उस समय शुरू किया गया था जब डॉ. राजेश खोथ उचाना के एसडीएम थे। उनकी प्रेरणा से पौधारोपण अभियान की शुरुआत हुई थी, जिसका शुभारंभ तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया था। तभी से प्रत्येक वर्ष इस अभियान के तहत पौधरोपण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण चाहिए तो केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि परिवार में जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य खुशी के अवसरों पर पौधरोपण कर उसे यादगार बनाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की लगातार घटती संख्या चिंता का विषय है। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। डॉ. राजेश खोथ का संदेश भी साझा किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था अपने होने का अहसास करा दो, जीवन में एक पौधा तो लगा दो।” कार्यक्रम में जगबीर दूहन, शीशपाल शास्त्री, जयभगवान करसिंधु, कश्मीर, कपूर सिंह और संदीप मौजूद रहे।