{"_id":"6a44081c9a65463d5003fbd9","slug":"overload-caused-power-outage-in-the-city-overnight-jind-news-c-199-1-sroh1006-155940-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहर में ओवरलोड से रातभर गुल रही बिजली, सुबह पांच बजे आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहर में ओवरलोड से रातभर गुल रही बिजली, सुबह पांच बजे आई
विज्ञापन
फोटो 30जेएनडी02-शहर में एक जगह जला हुआ ट्रांसफार्मर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। भीषण गर्मी के बीच शहर में सोमवार रात दस बजे से मंगलवार सुबह पांच बजे तक बिजली गुल रही। शहरवासियों ने निगम के शिकायत नंबरों पर फोन किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परेशान लोगों ने डीसी कैंप कार्यालय में निगम केंद्र के कर्मचारियों से शिकायत की लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि बिजलीकर्मी उनके भी फोन नहीं उठाते।
सोमवार रात दस बजे भिवानी रोड बाईपास, गुप्ता कॉलोनी, गांधी गली, श्याम नगर, कृष्णा कॉलोनी और सफीदों रोड क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद लोगों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बहाल हो सकी।
बिजली कटौती के दौरान लोगों ने निगम के शिकायत केंद्रों और हेल्पलाइन नंबरों पर लगातार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन अधिकांश नंबरों पर किसी ने फोन नहीं उठाया। रातभर बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों को हुई। इनवर्टर भी कुछ घंटों बाद जवाब दे गए।
विज्ञापन
जिले में बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। प्रतिदिन पांच से दस लाख यूनिट तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 29 जून को बिजली खपत 125.11 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है।
तारीख-खपत लाख यूनिटों में
20 जून-92.45
21 जून-97.74
22 जून-91.08
23 जून-101.57
24 जून-105.61
25 जून-108.51
26 जून-113.68
27 जून-111.53
28 जून-121.09
29 जून-125.11
बॉक्स
सोमवार रात को उनकी कॉलोनी में रात साढ़े दस बजे बिजली गुल हुई थी जोकि सुबह पांच बजे आई। पूरी रात शिकायत नंबरों पर भी संपर्क किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। टोल फ्री नंबर पर भी कॉल किया लेकिन वह भी तीन बजे तक बंद था। -अधिवक्ता घनश्याम गोयल, निवासी गुप्ता कॉलोनी
बॉक्स
भिवानी रोड बाईपास एरिया में पूरी रात बिजली गुल रही। उन्हें शिकायत नंबरों पर कोई जवाब नहीं मिला। फिर मुख्यमंत्री नायब सैनी, बिजली मंत्री अनिल विज के एक्स अकाउंट पर शिकायत दर्ज करवाई। बिजली कर्मियों की शिकायत डीसी ऑफिस में की लेकिन जवाब मिला कि निगम केंद्र के कर्मचारी उनके फोन भी नहीं उठाते। -वेदप्रकाश पांचाल, भिवानी रोड बाईपास
वर्जन
ओवरलोड की समस्या के कारण कट लगाए जा रहे हैं। इसके कारण फ्यूज, कंडक्टर जल रहे हैं। जिले में बिजली की खपत 125.11 करोड़ के पार हो गई है। इसके कारण यह समस्या आ रही है। -विकास मलिक, एक्सईएन, बिजली निगम जींद