{"_id":"69c428f34cee769f980b2938","slug":"devotees-worshiped-goddess-kalratri-at-the-jayanti-devi-temple-jind-news-c-199-1-jnd1010-150530-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जयंती देवी मंदिर में कालरात्रि माता की भक्तों ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जयंती देवी मंदिर में कालरात्रि माता की भक्तों ने की पूजा
विज्ञापन
25जेएनडी04: जंयती देवी मंदिर में लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
नवरात्रि के सातवें दिन मंदिर परिसर में लगा मेला, श्रद्धालुओं की रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा के अवसर पर जयंती देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे दिन पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कालरात्रि माता की विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया।
बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न झूले, खान-पान की दुकानें और मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहे। मेले में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर समिति के सदस्य दर्शन सिंह ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और सुरक्षा व व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कालरात्रि पूजा और मेले के सफल आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos