जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाजफरगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बुधवार को प्रवेश उत्सव मनाया। अध्यापकों ने गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया और अभिभावकों को सरकारी स्कूल की सुविधाओं व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस सर्वे अभियान में सतवीर सिंह, अजय, सूरजमल, सत्यवान, रमेश चंद्र सहित कविता, अंजलि, बिंदु, सीमा, सुमन और एकता सहित समस्त स्टाफ सदस्य शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से स्कूल का परीक्षा परिणाम न केवल सुधरा है बल्कि बेहतरीन रहा है।
पिछले वर्ष विद्यालय का परिणाम शानदार रहा, जिसमें 12वीं कक्षा में 15 मेरिट और 10वीं कक्षा में 12 मेरिट आई थीं। प्राचार्य रेनू शर्मा ने बताया कि यह सर्वे अभियान दस अप्रैल तक जारी रहेगा। उन्हें विश्वास है कि इस वर्ष छात्र संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी।