सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to repairs at the substation, the supply will remain closed for two days.

Jind News: सब स्टेशन पर मरम्मत के चलते दो दिन आपूर्ति रहेगी बंद

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Due to repairs at the substation, the supply will remain closed for two days.
24जेएनडी09: 132 केवी सबस्टेशन गढ़ी। स्रोत : कर्मचारी - फोटो : टूंडला में भाजपा के नवनियुक्त पदा​धिकारियों का स्वागत करते भाजपाई संगठन
विज्ञापन
नरवाना। बिजली निगम के गढ़ी एरिया एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि वार्षिक रखरखाव के चलते दो अलग-अलग दिनों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। यह शटडाउन एचवीपीएनएल स्टाफ द्वारा सब स्टेशन गढ़ी पर मरम्मत कार्य के लिए लिया जाएगा।
Trending Videos

पहला शटडाउन 25 मार्च 2026 को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। इस दौरान टी-1 पावर ट्रांसफार्मर पर काम किया जाएगा। इसके कारण रेवर (ओ) एपी, रेवर (एन) एपी, एसएचबी इंडिपेंडेंट, एसजीएस इंडिपेंडेंट, सीएचसी उझाना इंडिपेंडेंट, उझाना मंडी आरडीएस और उझाना आरडीएस फीडरों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा शटडाउन 27 मार्च 2026 को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। इस दौरान 11 केवी उझाना एपी, सिन्हा बीआर एपी और गढ़ी डीएस फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ महेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह पहले से जरूरी काम निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed