फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Indus Global Academy Tops District-Level Shooting Competition

Jind News: जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में इंडस ग्लोबल अकादमी अव्वल

Sat, 01 Aug 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Indus Global Academy Tops District-Level Shooting Competition
31जेएनडी04: शूटिंग प्रतियोगिता में​ भाग लेते ​शुटर। स्रोत: अकादमी - फोटो : 1
जींद। मार्क शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में 28 से 30 जुलाई तक आयोजित जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में इंडस ग्लोबल अकादमी, किनाना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पिस्टल वर्ग में श्रेया व राइफल वर्ग में परमवीर और नैतिक ढांडा ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। रजत पदक विजेताओं में पिस्टल वर्ग से नमनशी, हर्ष, साक्षी और रॉबिन तथा राइफल वर्ग से कुश, रिक्की, वंश और दीपेश शामिल रहे। वहीं कांस्य पदक पिस्टल वर्ग में यक्षित तथा राइफल वर्ग में जानवी, वंश, अंकुश और दक्ष ने अपने नाम किए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में उत्साह का माहौल है। इंडस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कोऑर्डिनेटर प्रवीण परूथी, इंडस ग्लोबल अकादमी के प्राचार्य डॉ. संजीव तायल और हेडमास्टर जे.एस. सारंग ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed