फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sessions Judge receives email threatening to blow up the court; security perimeter tightened.

Jind News: सेशन जज को मिला कोर्ट को बम से उड़ाने का ईमेल, सुरक्षा घेरा बढ़ाया

Sat, 01 Aug 2026 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sessions Judge receives email threatening to blow up the court; security perimeter tightened.
फोटो 31जेएनडी07-कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी कुलदीप सिंह। संव
जींद। जींद। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सेशन जज को ईमेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल मिलते ही न्यायिक अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस की विभिन्न टीमें भी कोर्ट परिसर में पहुंचीं। सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल कड़ा कर दिया गया और कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने पर कोर्ट परिसर की गहन जांच कराई गई है। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से पूरे परिसर की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है। पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed