फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Innovation is essential for quality education: Munni Devi

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नवाचार जरूरी : मुन्नी देवी

Sat, 01 Aug 2026 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Innovation is essential for quality education: Munni Devi
फोटो 6 नरवाना। विद्यार्थियों से मिलते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी । स्रोत संस्थान।
नरवाना। जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेलरखा का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके विषय ज्ञान, शैक्षणिक स्तर और पढ़ाई की प्रगति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

शिक्षकों से शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के बेहतर परिणामों को लेकर चर्चा की। मुन्नी देवी ने विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन, प्रयोगशालाओं की सुव्यवस्थित व्यवस्था और सकारात्मक शिक्षण वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नवाचार आधारित शिक्षण पर विशेष ध्यान देना समय की आवश्यकता है। शिक्षकों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य बलजीत गोयत और विद्यालय के समस्त स्टाफ को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने और विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed