{"_id":"69cc10794975f6896c0c25c4","slug":"inld-to-open-farmers-grievance-redressal-centers-to-resolve-issues-in-mandis-jind-news-c-199-1-jnd1010-150856-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में समस्याओं के समाधान के लिए खोलेंगे किसान कष्ट निवारण केंद्र : इनेलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में समस्याओं के समाधान के लिए खोलेंगे किसान कष्ट निवारण केंद्र : इनेलो
विज्ञापन
31जेएनडी07: इनेलो कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक करते हुए। स्रोत कार्यकर्
विज्ञापन
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल ने हरियाणा की सभी अनाज मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इनेलो के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र रेढू ने बताया कि अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी एक अप्रैल से इन केंद्रों की शुरुआत करेगी।
इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य किसानों को मंडियों में आने वाली समस्याओं, जैसे फसलों का पंजीकरण न होना, एंट्री पास की दिक्कतें और नंबर प्लेट की अनिवार्य शर्तों से निजात दिलाना है। रेढू ने कहा कि इन केंद्रों पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे जो पीड़ित किसानों की समस्याओं को दर्ज कर सरकार के समक्ष उठाएंगे।
जींद की अनाज मंडी में दुकान नंबर 50 को कार्यालय के रूप में चयनित किया गया है जिसका इंचार्ज जिला व्यापार सेल अध्यक्ष लाल सिंह को नियुक्त किया गया है। हलका अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह, प्रदेश महासचिव प्रदीप गिल, संदीप परमार ने मंडी का दौरा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
दो अप्रैल सुबह जींद अनाज मंडी, जुलाना, पिल्लूखेड़ा और सफीदों मंडी में केंद्रों का उद्घाटन होगा। इन केंद्रों के माध्यम से इनेलो का लक्ष्य किसानों के हक की लड़ाई को जमीनी स्तर पर लड़ना और उनकी कृषि संबंधी बाधाओं को दूर करवाना है।
Trending Videos