सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mid-Day Meal Menu for April Released; Children to Receive a Balanced Diet

Jind News: अप्रैल के लिए मिड-डे मील मेन्यू जारी, बच्चों को मिलेगा संतुलित आहार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mid-Day Meal Menu for April Released; Children to Receive a Balanced Diet
31जेएनडी12: बरसाना गांव के स्कूल में मिड डे मील खाते बच्चे। सवांद
विज्ञापन
जींद। अप्रैल के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील का मेन्यू जारी कर दिया गया है। इस बार मेन्यू को बच्चों को हर दिन स्वाद के साथ-साथ पूरा पोषण के हिसाब से तैयार किया है। शिक्षा विभाग ने सप्ताहवार योजना बनाते हुए दाल, चावल, मिलेट और हरी सब्जियों को विशेष महत्व दिया है।
Trending Videos

मेन्यू की शुरुआत एक अप्रैल से सब्जी पुलाव और काले चने से होगी जबकि दो अप्रैल को रोटी और लौकी चना दाल परोसी जाएगी। सप्ताह के अन्य दिनों में राजमा चावल, कड़ी पकोड़ा चावल और गुड़ रोटी दही जैसे व्यंजन शामिल किए गए हैं जिससे बच्चों को विविधता के साथ ऊर्जा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सप्ताह में सोया खिचड़ी, मीठा दलिया और चावल के साथ सफेद चना जैसे पौष्टिक आहार दिए जाएंगे। वहीं चना दाल खिचड़ी और मिस्सी रोटी जैसे व्यंजन बच्चों के प्रोटीन की जरूरत पूरी करेंगे। तीसरे सप्ताह में दाल-चावल, मूंग-मसूर दाल, मौसमी सब्जी और मीठे मूंगफली चावल को शामिल किया गया है।
मेन्यू में मिलेट आधारित खाद्य पदार्थों को भी खास जगह दी गई है जैसे मिलेट परांठा और गेहूं-रागी का पूड़ा जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। इसके अलावा नमकीन दलिया और सोया खिचड़ी जैसे विकल्प भी पोषण संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे।
बॉक्स
मेन्यू अनुसार मिलेगा खाना
1 अप्रैल (बुधवार) – राजमा चावल
2 अप्रैल वीरवार– कड़ी पकोड़ा व चावल
3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड़ रोटी व दही
4 अप्रैल (शनिवार) – पौष्टिक मिलेट परांठा व दही
5 अप्रैल (रविवार) –
6 अप्रैल (सोमवार) – पौष्टिक सोया खिचड़ी
7 अप्रैल (मंगलवार) – मीठा दलिया
8 अप्रैल (बुधवार) – चावल व सफेद चना
9 अप्रैल (गुरुवार) – पौष्टिक चना दाल खिचड़ी
10 अप्रैल (शुक्रवार) – पौष्टिक मिस्सी रोटी
11 अप्रैल (शनिवार) – —
12 अप्रैल (रविवार) – —
13 अप्रैल (सोमवार) – दाल चावल
14 अप्रैल (मंगलवार) – रोटी एवं मूंग मसूर दाल
15 अप्रैल (बुधवार) – मिस्सी रोटी एवं मौसमी सब्जी
16 अप्रैल (गुरुवार) – मीठे मूंगफली चावल
17 अप्रैल (शुक्रवार) – पौष्टिक नमकीन दलिया
18 अप्रैल (शनिवार) – गेहूं रागी का पूड़ा
19 अप्रैल (रविवार) – —
20 अप्रैल (सोमवार) – सब्जी पुलाव तथा काला चना
21 अप्रैल (मंगलवार) – रोटी और घीया चना दाल
22 अप्रैल (बुधवार) – राजमा चावल
23 अप्रैल (गुरुवार) – कड़ी पकोड़ा व चावल
24 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड़ रोटी व दही
25 अप्रैल (शनिवार) – पौष्टिक मिलेट परांठा व दही
26 अप्रैल (रविवार) – —
27 अप्रैल (सोमवार) – पौष्टिक सोया खिचड़ी
28 अप्रैल (मंगलवार) – मीठा दलिया
29 अप्रैल (बुधवार) – चावल व सफेद चना
30 अप्रैल (गुरुवार) – पौष्टिक चना दाल खिचड़ी
वर्जन
इस मेन्यू का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण को कम करना और उनकी पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। नियमित रूप से मेन्यू की निगरानी भी की जाएगी ताकि सभी विद्यालयों में गुणवत्ता युक्त भोजन सुनिश्चित किया जा सके।

-राकेश कुमार, इंचार्ज, मिड डे मील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article