{"_id":"69d7f00e274a6928940ae7c0","slug":"migrant-workers-will-now-be-able-to-easily-obtain-chhotu-gas-cylinders-jind-news-c-199-1-jnd1010-151340-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रवासी मजदूरों को अब आसानी से मिलेगा छोटू गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रवासी मजदूरों को अब आसानी से मिलेगा छोटू गैस सिलिंडर
विज्ञापन
09जेएनडी13: जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार आर्य एचपी गैस प्लांट का दौरा करते हुए।
- फोटो : बहराइच में स्कूली बच्चों को ढो रही डग्गामार वैन।
विज्ञापन
जींद। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार आर्य ने बताया कि सरकार ने छोटू गैस सिलिंडरों की दैनिक आपूर्ति को दोगुना करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूर अपने किसी भी वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड के माध्यम से नजदीकी गैस एजेंसी से पांच किलो का सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं।
पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार, व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में भी 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। हालांकि, इसके लिए सभी व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को तेल वितरण कंपनियों के साथ पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने सभी सहायक खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों को आदेश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों की गैस एजेंसियों में इन नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष जागरूकता कैंप लगाए जाएं ताकि उन्हें बिना किसी बाधा के गैस मिल सके। राजेश कुमार आर्य ने एचपी गैस प्लांट का दौरा कर स्टॉक की समीक्षा की।
उन्होंने वहां 14 किलो, 19 किलो और पांच किलो के गैस सिलिंडरों की उपलब्धता और सप्लाई चेन की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सप्लाई इंचार्ज अमित कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर सप्लाई में देरी न हो।
Trending Videos