फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Narwana's Mandeep Chopra appointed State Vice President.

Jind News: नरवाना के मनदीप चोपड़ा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Mon, 13 Jul 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Narwana's Mandeep Chopra appointed State Vice President.
फोटो 10 नरवाना। मनदीप चौपड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सम्मानित करते हुए । स्रोत संगठन।
नरवाना। गौपुत्र दल की राष्ट्रीय बैठक रविवार को हिसार के अग्रोहा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में हुई। इसमें संगठन विस्तार पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नरवाना निवासी मनदीप चोपड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय मार्गदर्शक कुल्लू गिरी जी महाराज और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील क्रांतिकारी ने मनदीप चोपड़ा का स्वागत किया। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक में प्रदेश भर में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। गौसेवा, गौरक्षा और राष्ट्रसेवा से जुड़े कार्यों को गति देने की रणनीति बनी। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी बात हुई। मनदीप चोपड़ा ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण से दायित्व का निर्वहन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed