फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Problem of stray cattle persists ahead of Prime Minister's visit to Jind.

Jind News: प्रधानमंत्री के जींद दौरे से पहले बेसहारा गोवंश की समस्या बरकरार

Mon, 13 Jul 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Problem of stray cattle persists ahead of Prime Minister's visit to Jind.
12जेएनडी23: गोहाना रोड पर सीएम के दौरे से कुछ समय पहले सड़क पर घूम रहा गोवंश। संवाद
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को आगमन के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि, शहर में बेसहारा गोवंश की समस्या अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन

यह स्थिति आम लोगों और वीआईपी आवागमन की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के दौरान भी गोहाना रोड पर पुलिस अधीक्षक आवास के सामने बेसहारा गोवंश घूमता दिखा। यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण वीआईपी रूटों में से एक है। यहां प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का लगातार आवागमन रहता है। सड़क पर गोवंश से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

शहर के नागरिकों का कहना है कि प्रशासन ने बेसहारा गोवंश की समस्या पर कई बैठकें की हैं लेकिन धरातल पर इसका कोई अपेक्षित समाधान नहीं दिख रहा है। गोहाना रोड के अलावा अन्य प्रमुख सड़कों पर भी बड़ी संख्या में गोवंश घूमता रहता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बेसहारा गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाना चाहिए। इससे वीआईपी आवागमन और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।


जिला प्रशासन सभी गतिविधियों पर काम कर रहा है। गोवंश को नंदीशाला में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। अधिकाश गोवंश सड़कों से हटा दिए गए हैं। यदि कहीं गोवंश मिला तो नंदीशाला भेजा जाएगा।-सुशील भुक्क्ल, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed