फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Chief Minister held a meeting with officials regarding preparations for the PM's visit to Jind.

Jind News: पीएम के जींद दाैरे की तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

Mon, 13 Jul 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister held a meeting with officials regarding preparations for the PM's visit to Jind.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर तैयारियों का निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस पहुंचे और मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, सीएनजी बसों एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की उपलब्धता, सुरक्षा प्रबंधन, आमजन के आवागमन और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए ट्रैफिक प्लान प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए।

निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री मुनीष ग्रोवर, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जवाहर सैनी, मदन गोयल, अमर पाल राणा, जिला प्रशासन की ओर से डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed