{"_id":"6a53deb8d57060313309e5ec","slug":"the-cm-visited-the-venue-for-the-pms-public-meeting-for-the-second-time-in-three-days-to-inspect-the-preparations-jind-news-c-17-1-roh1026-887181-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीएम की जनसभा की तैयारियों के निरीक्षण के लिए सीएम ने तीन दिन में दूसरी बार किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीएम की जनसभा की तैयारियों के निरीक्षण के लिए सीएम ने तीन दिन में दूसरी बार किया दौरा
Mon, 13 Jul 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी21: सीएम नायाब सिंह एकलव्य स्टेडियम के सामने जनसभा स्थल का निरीक्षण करते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी तीन दिन में दूसरी बार जींद पहुंचे। उन्होंने जनसभा स्थल का अधिकारियों के साथ दौरा किया और हर प्वाइंट पर बारीकी से बात की। इससे तीन दिन पहले रेलवे जंक्शन का भी सीएम ने खुद निरीक्षण किया था। पीएम की जनसभा को लेकर सीएम हर प्वाइंट पर अधिकारियों से मंथन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एलईडी लगाकर दिखाया जाएगा।
मुख्यमंत्री पहले एकलव्य स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल के लेआउट का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य पंडाल, वीआईपी एवं आमजन के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, मीडिया लाउंज, सुरक्षा घेरा, प्रवेश और निकास मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह कार्यक्रम केवल जींद ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक अवसर है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक व्यवस्था को पूरी गंभीरता से सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की धरती से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुड़ी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
-
लगभग एक घंटा तक विश्राम गृह में चली सीएम की बैठक
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस पहुंचे और मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, सीएनजी बसों एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की उपलब्धता, सुरक्षा प्रबंधन, आमजन के आवागमन और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए ट्रैफिक प्लान प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री मुनीष ग्रोवर, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जवाहर सैनी, मदन गोयल, अमर पाल राणा, जिला प्रशासन की ओर से डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह मौजूद रहे।