सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nine trains on the Delhi-Bathinda route will be cancelled on February 28.

Jind News: दिल्ली-बठिंडा रूट की 28 फरवरी को नौ ट्रेनें रहेंगी रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 27 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nine trains on the Delhi-Bathinda route will be cancelled on February 28.
26जेएनडी37-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से गुजरने वाली कई ट्रेन रद्द होंगी। संवाद
विज्ञापन
जींद। घेवरा और बहादुरगढ़ स्टेशन के बीच पुल पर 28 फरवरी को स्लैब बिछाने को लेकर दिल्ली-बठिंडा रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे।
Trending Videos

ट्रेन नंबर 64912 नई दिल्ली-जींद मेमू, ट्रेन नंबर 64915 नई दिल्ली-जींद मेमू, ट्रेन नंबर 54034 जींद-दिल्ली पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर, ट्रेन नंबर 64932 जींद-दिल्ली पैसेंजर, ट्रेन नंबर 64931 दिल्ली-जींद पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54032 जींद-दिल्ली पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54035 दिल्ली-जाखल पैसेंजर और ट्रेन नंबर 54033 दिल्ली-नरवाना पैसेंजर रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन नंबर 12481-12482 श्री गंगानगर एक्सप्रेस को रोहतक तक ही चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 54036 जाखल-दिल्ली पैसेंजर को जींद तक चलाया जाएगा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेन नंबर 64912 रोहतक-नई दिल्ली मेमू ट्रेन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर जींद से चलकर बिशनपुरा हरियाणा, किनाना, जैजैवंती, जुलाना, किलाजफरगढ़, लाखनमाजरा, करैंथी, समरगोपालपुर, सापला, बहादुरगढ़, घेवरा, मुढंका, नांगलोई, दयाबस्ती के रास्ते सुबह लगभग दस बजे नई दिल्ली पहुंचती है।
ट्रेन नंबर 64915 नई दिल्ली-जींद मेमू सुबह लगभग सवा दस बजे नई दिल्ली से चलकर रोहतक, समर गोपालपुर के रास्ते लगभग डेढ़ बजे जींद पहुंचती है। ट्रेन नंबर 54034 जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन जींद से दोपहर साढ़े तीन बजे चलकर रात लगभग पौने आठ बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन दोपहर बाद 12 बजकर दस मिनट पर दिल्ली से चलकर शाम सवा पांच बजे तक जींद पहुंचती है।
वहीं ट्रेन नंबर 64932 रोहतक-दिल्ली मेमू दोपहर बाद तीन बजे जींद से चलकर शाम लगभग पौने सात बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 64931 दिल्ली-जींद मेमू शाम छह बजकर 40 मिनट के बाद पुरानी दिल्ली से चलकर रात नौ बजकर 50 मिनट तक जींद पहुंचती है। ट्रेन नंबर 54032 जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन सुबह सात बजकर पांच मिनट पर जींद से चलकर दोपहर बाद डेढ़ बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है।
वहीं ट्रेन नंबर 54035 पुरानी दिल्ली-जाखल पैसेंजर दोपहर बाद तीन बजकर 40 मिनट पर पुरानी दिल्ली से चलकर मुंढका, घेवरा, सांपला, रोहतक, किलाजफरगढ़, जुलाना के रास्ते रात लगभग पौने आठ बजे जींद पहुंचती है। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन नरवाना, कालवन, टोहाना के रास्ते रात नौ बजकर 40 मिनट पर जाखल पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 54033 पुरानी दिल्ली-नरवाना पैसेंजर ट्रेन शाम पांच बजकर 25 मिनट पर पुरानी दिल्ली से चलकर रात नौ बजकर 40 मिनट पर जींद पहुंचती है। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन उचाना, घसो के रास्ते रात लगभग साढ़े 11 बजे नरवाना पहुंचती है।

बॉक्स

26 फरवरी को ट्रेन नंबर 14619 नई दिल्ली, सोनीपत, गोहाना, जींद व बठिंडा के रास्ते डायवर्ट रूट से चलेगी। इस दौरान शकूरबस्ती, रोहतक, भिवानी, हिसार, मांडी आदमपुर और सिरसा व कालांवाली जंक्शन पर ट्रेन नहीं जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ 26 फरवरी को वाया दिल्ली, सोनीपत, गोहाना व जींद जंक्शन के रास्ते डायवर्ट होकर जाएगी। इस कारण दिल्ली, किशनगंज, शकूरबस्ती, नांगलोई, बहादुरगढ़ व रोहतक जंक्शन पर ट्रेन नहीं जाएगी। 27 फरवरी को ट्रेन नंबर 16032 जींद, गोहाना, सोनीपत, दिल्ली के रास्ते डायवर्ट रूट से चलेगी। इस दौरान ट्रेन जुलाना, रोहतक, बहादुरगढ़ व शकूरबस्ती जंक्शन पर नहीं जाएगी।


स्लैब बिछाने डालने के कारण घेवरा और बहादुरगढ़ के बीच पुल पर नौ ट्रेन जींद-दिल्ली रूट पर रद्द रहेंगी। -जेएस कुंडू, स्टेशन अधीक्षक रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed