सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Parents created ruckus over closure of Aakash Shikshan Sansthan branch

Jind News: आकाश शिक्षण संस्थान की शाखा बंद करने पर अभिभावकों ने किया हंगामा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Parents created ruckus over closure of Aakash Shikshan Sansthan branch
23जेएनडी24: आकाश ​शिक्षण संस्थान के बाहर एकजुट हुए अ​भिभावक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। शहर में गोहाना रोड पर लघु सचिवालय के चौक के पास आकाश शिक्षण संस्थान की एक ब्रांच को बंद किए जाने की सूचना पर सोमवार शाम अभिभावकों और विद्यार्थियों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया।
Trending Videos

अभिभावकों ने संस्थान प्रबंधन पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। अभिभावकों का कहना है कि संस्थान ने प्रत्येक विद्यार्थी से दो साल की कोचिंग के नाम पर लगभग दो लाख रुपये फीस के रूप में जमा करवाए थे। अब सत्र के बीच में ब्रांच बंद करने का निर्णय लिया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और अचानक संस्थान बंद होने से उनका भविष्य दांव पर लग जाएगा। प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने आरोप लगाया कि संस्थान में 400 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। यदि ब्रांच बंद की जाती है तो इतने विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र बाधित होगा।
उनका कहना है कि बच्चों ने एक साल से अधिक समय से यहां कोचिंग ली है और अब दूसरे संस्थान में शिफ्ट होने से पढ़ाई का क्रम टूट जाएगा। शाम चार बजे से शुरू हुआ हंगामा करीब छह बजे तक जारी रहा। अभिभावकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने शाखा बंद करने का फैसला वापस नहीं लिया तो वे इस मामले की शिकायत एसपी और डीसी से करेंगे।
संस्थान में मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाती है। अभिभावकों ने मांग की है कि या तो कक्षाएं पूर्व की तरह नियमित रूप से चलाई जाएं। शिक्षण संस्थान बंद होने से विद्यार्थी भी तनाव में हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, रमेश कुमार, प्रदीप श्योराण, बलजीत सिंह, श्रीनिवास जिंदल मौजूद रहे।
वहीं, मामले को लेकर संस्थान प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने बताया कि मंगलवार को शिक्षण संस्थान के सीनियर अधिकारी अभिभावकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें अभिभावकों के साथ बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed