{"_id":"699ca79daa81f659c30ae1af","slug":"rajesh-stood-first-in-slogan-writing-and-robin-in-group-discussion-jind-news-c-195-1-nnl1001-132076-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्लोगन लेखन में राजेश और समूह चर्चा में रोबिन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्लोगन लेखन में राजेश और समूह चर्चा में रोबिन प्रथम
विज्ञापन
23jjrp04- राजकीय नेहरू कॉलेज में रक्तदान करता छात्र। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में सोमवार को यूथ रेड क्रॉस क्लब के तत्वाधान में रक्तदान शिविर, महिला प्रकोष्ठ में एआई पर विस्तार व्याख्यान, कंप्यूटर विज्ञान विभाग में समूह चर्चा और हिंदी व संस्कृत परिषद के सौजन्य से स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में राजेश ने पहला, तमन्ना ने दूसरा और प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह चर्चा में रोबिन ने पहला, रुचि ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रिंसिपल डेटा साइंटिस्ट डॉ. रूचि मित्तल ने कक्षा से उद्योग तक एआई, कॅरिअर, कौशल और जनरेटिव एआई की कार्य प्रणाली पर व्याख्यान दिया जिसका आयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रियंका ने किया।
विभागाध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि एआई शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और प्रशासन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। डॉ. विकास सुहाग ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स के लाभों और स्मार्ट होम, स्मार्ट सिटी और औद्योगिक स्वचालन की जानकारी दी।
गतिविधियों की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने की। मौके पर प्राध्यापक अशोक कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप, डॉ. श्रीकृष्ण दूहन, दीपक कुमार और शिवशंकर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos