सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewerage overflows at the Mini Secretariat, waterlogging in the premises

Jind News: लघु सचिवालय में ओवरफ्लो सीवरेज, परिसर में भरा पानी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sewerage overflows at the Mini Secretariat, waterlogging in the premises
23जेएनडी26: लघु सचिवालय परिसर में सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय परिसर में सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण पानी भर गया। इस कारण तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद इसकी सफाई भी करवाई गई।
Trending Videos

तहसील में काम के लिए आने वाले अजमेर, नरेश, सचिन व अधिवक्ता घनश्याम गोयल ने बताया कि अगर लघु सचिवालय में जहां पर सभी बड़े अधिकारी बैठते हैं। उस जगह पर ही सीवरेज ओवरफ्लो की दिक्कत है तो शहर की कॉलोनियों में होने वाली परेशानियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन को चाहिए कि सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। हालांकि लघु सचिवालय में प्रशासनिक कार्यालयों में प्रयोग होने वाला गंदा पानी ही निकलता है। प्रशासनिक अधिकारी इसके लिए भी बेहतर व्यवस्था बनाने में नाकाम हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed