सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Payal and Preeti Triumph in Shot Put

Jind News: शॉटपुट में पायल व प्रीति ने मारी बाजी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Payal and Preeti Triumph in Shot Put
02जेएनडी11: विजेता ​खिलाडियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य और अन्य। स्रोत कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जींद। सनातन धर्म कन्या कॉलेज उचाना मंडी में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंजू रानी ने की। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता रितु ने छात्राओं को खेलों के महत्व के बारे में बताया।
छात्राओं ने बढ़ चढ़कर खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्राओं ने डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, लंबी कूद,थ्री लेग रेस, लेमन रेस, 100 मीटर, 400 मीटर रेस, रिले रेस व विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। शॉटपुट में पायल प्रथम, प्रीति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में पायल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकशी में बीए प्रथम की छात्राओं ने बीए फाइनल की छात्राओं को मात दी। लेमन रेस में रेखा प्रथम, किरण द्वितीय स्थान पर रही।
पायल विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता रहकर बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। बीकॉम की छात्रा खुशी ने हरियाणवी नृत्य पर सभी को मंत्रमुग्ध करते हुए सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed