फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PM Jind visit will give new momentum to Haryana development: Dr. Arvind Sharma

डॉ. अरविंद शर्मा: पीएम का जींद दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई गति, इको-फ्रेंडली रैली बनेगी देश के लिए मिसाल

Tue, 14 Jul 2026 10:28 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 14 Jul 2026 10:28 PM IST
सार

डॉ. शर्मा ने कहा कि देश स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ इसी सोच का प्रतीक है। इस रैली को भी पूरी तरह इको-फ्रेंडली स्वरूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
PM Jind visit will give new momentum to Haryana development: Dr. Arvind Sharma
डॉ.अरविंद शर्मा ने हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

मंगलवार शाम डॉ.अरविंद शर्मा ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा एवं देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई का जींद दौरा हरियाणा के विकास को नई रफ्तार देने के साथ-साथ हरित ऊर्जा को भी नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि जींद में आयोजित होने वाली इको-फ्रेंडली रैली देशभर के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली मिसाल बनेगी।

विज्ञापन

डॉ.अरविंद शर्मा ने हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण

डॉ.अरविंद शर्मा ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की और बाद में रैली स्थल का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।  

विज्ञापन




डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ इसी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रैली को भी पूरी तरह इको-फ्रेंडली स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे बड़े सार्वजनिक आयोजनों में पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाओं को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का हरियाणा आगमन प्रदेश के लिए ऐतिहासि- डॉ.अरविंद शर्मा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा आगमन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक अवसर है और इसे लेकर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन में भी जबरदस्त उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ तैयारियों में जुटे हैं और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed