Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Health Department on alert ahead of Prime Minister's public rally in Jind; ALS ambulances inspected at the Civil Hospital
{"_id":"6a5734452266351eb30fdcc6","slug":"video-health-department-on-alert-ahead-of-prime-ministers-public-rally-in-jind-als-ambulances-inspected-at-the-civil-hospital-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नागरिक अस्पताल में एएलएस एंबुलेंसों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नागरिक अस्पताल में एएलएस एंबुलेंसों की जांच
17 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की जा रही है। विशेष रूप से वीवीआईपी ड्यूटी के लिए तैनात एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंसों की अस्पताल के चिकित्सकों की निगरानी में बारीकी से जांच की जा रही है।
चिकित्सक एंबुलेंसों में उपलब्ध सभी जीवनरक्षक उपकरणों, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की कार्यक्षमता का परीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में उपयोग होने वाली सभी जरूरी दवाइयों की उपलब्धता और उनकी वैधता की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी भी परिस्थिति में तत्काल और प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
डॉ सुमन कोहली के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही एएलएस एंबुलेंसों को वीवीआईपी ड्यूटी स्थल के लिए रवाना किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।