{"_id":"69cd5e6c9b44fe24930b74c7","slug":"pnb-bank-cashier-duped-of-rs-11-lakh-jind-news-c-199-1-sroh1006-150898-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीएनबी बैंक के कैशियर से ठगे 11 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीएनबी बैंक के कैशियर से ठगे 11 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
जींद। साइबर ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक उचाना के कैशियर से 11 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पंजाब नेशनल बैंक उचाना के मुख्य कैशियर आनंदपाल ने एफआईआर में बताया कि पांच फरवरी को उनके पास एक फोन आया। अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि वह आईजी एमएस ऑफिस मुंबई से बोल रहा है। कोरोना काल के दौरान की मेट लाइफ पॉलिसी का 19 लाख रुपये का अतिरिक्त लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने बताया कि इस लाभ को हासिल करने के लिए टैक्स और एनओसी चार्जिज के रूप में 34,500 लोन रिफंडेबल और 1,16,700 रिफंडेबल जमा करवाने होंगे। उन्होंने 12 मार्च तक दस लाख 99 हजार 894 रुपये जमा करवा दिए।
बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हो गई है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।