सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police Place Ajit Pathri Under House Arrest in Safidon

Jind News: सफीदों में पुलिस ने अजीत पथरी को किया नजरबंद

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police Place Ajit Pathri Under House Arrest in Safidon
फोटो 02जेएनडी24-सफीदों शहर में प्रदर्शन करते हुए वि​भिन्न संगठनों के सदस्य। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
जींद। नई अनाज मंडी सफीदों में शनिवार को होने वाली मुख्यमंत्री की विकास एवं धन्यवाद रैली से पहले पुलिस ने बुधवार रात अजीत पाथरी को नजरबंद कर दिया है।
Trending Videos

धानक समाज के प्रधान सतबीर लडवाल, कारखाना निवासी महिला बबीता सहित पांच लोगों के खिलाफ मृतक महिलाओं के पीड़िता परिजनों को गुमराह करने और रैली को लेकर भड़काऊ भाषण देने पर एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं मामले की जानकारी को लेकर पुलिस साफ मना कर रही है।
अजीत पथरी के पिता बलवान सिंह और भाई अंकित ने बताया कि अजीत से उनकी बुधवार दोपहर बाद फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने बाद में फोन मिलाया तो उनका नंबर बंद आया। इसके बाद उनकी तलाश करने के लिए शहर में निकले तो अजीत की कार हाट रोड पर सीआईए थाना के सामने खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गाड़ी का एक शीशा खुला हुआ था और गाड़ी की चाबी भी गाड़ी के अंदर लगी हुई थी। आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस बारे में पूछा तो अजीत के बारे में जानकारी नहीं दी।



विभिन्न संगठनों के बैनर तले पुरानी अनाज मंडी में हुई बैठक
शहर की पुरानी अनाज मंडी में विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन दिया। जन संघर्ष मंच जींद से पहुंचे सुधीर शास्त्री ने कहा कि जान गंवाने वाली महिलाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को अर्ध सरकारी नियमित नौकरी दी जाए। वही छत से कूदने पर घायल हुए लोगों को दस लाख मुआवजा एवं सरकार की तरफ से उनका निशुल्क उपचार करवाया जाए। यदि पीड़ितों की मांगों को नहीं माना गया तो वह प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed