{"_id":"69a571aab476adace50b3023","slug":"police-rushed-to-the-train-after-a-bomb-threat-jind-news-c-199-1-sroh1006-149326-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी पर दौड़ी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी10-रेलवे जंक्शन पर तलाशी अभियान चलाते हुए जीआरपी और आरपीएफ के जवान। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। पंजाब के खालिस्तान संगठन ने अमृतसर पुलिस को धमकी भरा ई-मेल भेजा है। इसमें दावा किया है कि अगले दो दिनों में अमृतसर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में ब्लास्ट किया जाएगा। इस सूचना पर सोमवार को जींद में जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नई दिल्ली से जीआरपी और आरपीएफ के पास ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली। इस सूचना पर जींद में दोनों थानों की पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जीत सिंह के नेतृत्व में डॉग स्कवायड के साथ पुलिस ने ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया।
धमकी भरा ई-मेल अमृतसर पुलिस को भेजा गया था। इसमें धमकी देने वाले ने खुद को कथित खालिस्तान समर्थक संगठन से जुड़ा बताया है। मेल में न केवल ट्रेन में विस्फोट की बात कही गई बल्कि विवादित और भड़काऊ भाषा का भी इस्तेमाल किया गया।
इसमें पेंशन प्लान फंड को कनाडा वापस ले जाने जैसी बातों के साथ देश विरोधी टिप्पणियां भी लिखी गईं।
प्लेटफार्म व ट्रेनों में चलाया सघन जांच अभियान
संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी जीत सिंह ने कहा कि आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। इस अवसर पर एएसआई जितेंद्र, अशोक भी मौजूद रहे।
Trending Videos