सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The pandal resounded with hymns and sermons, leaving the devotees overwhelmed.

Jind News: भजनों और प्रवचनों से गूंजा पंडाल, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Mar 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
The pandal resounded with hymns and sermons, leaving the devotees overwhelmed.
02जेएनडी47-श्री गीता मंदिर में श्रीराम कथा सुनाते हुए साध्वी करुणागिरी महाराज। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
नरवाना। पंजाबी चौक स्थित श्री गीता मंदिर में आयोजित 32वां वार्षिक उत्सव एवं भंडारा सोमवार को विधिवत संपन्न हो गया। कार्यक्रम स्वामी मुक्तानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।
Trending Videos

महामंडलेश्वर साध्वी करुणागिरी महाराज ने चारों दिन संगीतमय शैली में कथा प्रसंग सुनाए। भजनों के माध्यम से उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन की प्रेरणादायक घटनाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। चौथे दिन उन्होंने माता कैकई और भगवान श्रीराम के संवाद का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता-पिता के सम्मान और उनके आशीर्वाद से ही जीवन में वास्तविक सफलता प्राप्त होती है। कथा के दौरान पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के बाद स्वामी मुक्तानंद महाराज ने अपने प्रवचनों की शुरुआत भजन ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा तथा श्रीराम राघव रघुवंश प्यारे से की।
चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि राजन चिल्लाना, पार्षद गौरव सेतिया और नरेश भुटानी ने शिरकत की।
इस अवसर पर संतलाल सेतिया, प्रधान अशोक नागपाल, सचिव अशोक कक्कड़, नप पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुदेश चोपड़ा, देशराज माटा, नरेंद्र कुकरेजा, शंकरलाल वधवा, भारत भूषण सेतिया, उमेश रहेजा, श्याम मिगलानी, दीपू कक्कड़, अतुल कक्कड़, संगीता छाबड़ा, नरेश गोयल मौजूद रहे।

02जेएनडी47-श्री गीता मंदिर में श्रीराम कथा सुनाते हुए साध्वी करुणागिरी महाराज। स्रोत आयोजक

02जेएनडी47-श्री गीता मंदिर में श्रीराम कथा सुनाते हुए साध्वी करुणागिरी महाराज। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed