सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Holi celebrations in the city with colours and gulal

Jind News: होली पर शहर में मची रंग-गुलाल की धूम

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Mar 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrations in the city with colours and gulal
02जेएनडी02: शहर के सफीदों गेट पर भंडारे का प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जींद। रंगों के त्योहार होली पर दिन भर में शहर में रंग-गुलाल की धूम रही। कहीं महिलाएं होलिका पूजन करतीं नजर आईं तो कहीं युवा एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते नजर आए। जगह-जगह माता के भंडारे लगाए गए। कुछ कॉलोनियों और मोहल्लों में माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
Trending Videos

महिलाओं ने सिर पर चुनरी ओढ़कर विधि-विधान से होलिका पूजन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर के मेन बाजार, सफीदों गेट, बत्तख चौक और आसपास की कॉलोनियों में भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल, पूड़ी-सब्जी, हलवा और चने का प्रसाद बांटा गया। कई जगहों पर ठंडाई और मीठे चावल बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली परिवार ने जोड़न का काम करे सै : छन्नो देवी
छन्नो देवी ने कहा कि होली का त्योहार सग्गे-संबंधियों नै जोड़न का काम करे सै, सब गिले-शिकवे भूल जावां सै। इस दिन बच्चों में खास उत्साह होता है। वे रंग-बिरंगी पिचकारियां और गुलाल लेकर बाजारों में घूमते हैं। हां पहले और आज की होली में कुछ अंतर जरूर आया है।
शाम को हुआ होलिका दहन
शाम को होलिका दहन किया गया। इसके लिए कई मोहल्लों में लकड़ियां और उपले एकत्रित कर विधिवत होलिका सजाई गई थी। बच्चे गले में माला पहन कर होली की परिक्रमा करते नजर आए। बुजुर्गों ने बताया कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

02जेएनडी02: शहर के सफीदों गेट पर भंडारे का प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। संवाद

02जेएनडी02: शहर के सफीदों गेट पर भंडारे का प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। संवाद

02जेएनडी02: शहर के सफीदों गेट पर भंडारे का प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। संवाद

02जेएनडी02: शहर के सफीदों गेट पर भंडारे का प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed