{"_id":"69823eb409523aa7be06780c","slug":"publicly-apologized-in-the-panchayat-jind-news-c-199-1-jnd1010-147950-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पंचायत में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पंचायत में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
3जेएनडी13 : पंचायत में माफी मांगते हुए आरोपी सुरेश।
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना में आयोजित एक फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर संत महापुरुषों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आरोपी ने पंचायत में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
उगालन निवासी सुरेश ने संत गुरु रविदास जयंती पर ऑनलाइन आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं। आरोपी सुरेश ने समाज की पंचायत में आकर सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पंचायत के दौरान सुरेश ने उपस्थित समाज के लोगों के सामने अपने कृत्य पर खेद व्यक्त किया और भविष्य में इस प्रकार की कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी न करने का आश्वासन दिया। समाज के गणमान्य लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संत महापुरुष पूरे समाज की धरोहर होते हैं और उनके प्रति अपमानजनक भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पंचायत ने सुरेश को माफ कर दिया। संवाद
Trending Videos