{"_id":"69824fa44bd8a6b40f0bae6d","slug":"students-upset-with-transportation-abvp-warns-of-agitation-jind-news-c-199-1-jnd1010-147943-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: परिवहन से परेशान विद्यार्थी, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: परिवहन से परेशान विद्यार्थी, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विश्वविद्यालय और जिले के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इन दिनों परिवहन संकट से जूझ रहे हैं। हरियाणा रोडवेज की बसों का ग्रामीण और शहरी रूटों पर नियमित संचालन न होने के कारण छात्र-छात्राओं को निजी बसों और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे उनकी सुरक्षा और जेब दोनों पर संकट बना है।
एबीवीपी अध्यक्ष सतविंदर ने बताया कि निजी बस संचालक न केवल विद्यार्थियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं बल्कि सरकारी बस पास को भी मान्य नहीं करते। इसके अलावा, कई बार छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं। निजी वाहनों से आने वाले छात्रों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है और सड़क सुरक्षा का जोखिम भी बना रहता है।
एबीवीपी जिला संयोजक प्रतीक शर्मा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी आवश्यक रूटों पर रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ाई जाए और नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सस्ती और सुरक्षित परिवहन सुविधा पाना विद्यार्थियों का मौलिक अधिकार है। राष्ट्रीय कार्यक्रम सदस्य रोहन सैनी ने कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का ठोस समाधान नहीं निकाला गया तो एबीवीपी मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। इसके तहत सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।
Trending Videos