सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Release of Two Commerce Textbooks at the Government College

Jind News: राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विषय की दो पुस्तकों का विमोचन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Release of Two Commerce Textbooks at the Government College
09जेएनडी11: राजकीय महाविद्यालय में पुस्तक विमोचन करते हुए प्राचार्य सत्यवान मलिक,डॉ. ज्योति लडव
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से बुधवार को पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। वाणिज्य विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. ज्योति लडवाल की विज्ञापन एवं व्यक्तिक विक्रय और कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग एवं प्रथाएं पुस्तकों का विधिवत विमोचन किया गया।
Trending Videos

प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि ऐसी पुस्तकें विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं और उन्हें प्रतिस्पर्धी युग के लिए तैयार करती हैं। उप-प्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने कहा कि पुस्तकें पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार की गई हैं। इससे विद्यार्थियों को विषय की गहराई समझने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ज्योति लडवाल लगभग 13 वर्षों के शिक्षण व शोध अनुभव के साथ एक सक्रिय शिक्षाविद् हैं। उन्होंने हरियाणा में महिला उद्यमिता आर्थिक विकास का एक अध्ययन विषय पर पीएचडी की है। वर्ष 2025-26 में उनकी चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें स्टॉक मार्केट संचालन पर आधारित पुस्तक भी शामिल है।
उनके 22 शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और 30 शोध पत्र विभिन्न संगोष्ठियों में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। इसके अलावा वह कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों व जर्नल्स से भी जुड़ी हुई हैं।
शोध, शिक्षण और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय गौरव अवार्ड व समाज गौरव सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने इसे महाविद्यालय की एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि बताया।
इस मौक पर उप-प्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. कृष्ण कुंडू, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. सतीश मलिक, डॉ. अमन समेत अन्य प्राध्यापकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed