फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Road in Muana village damaged; commuters forced to endure a bumpy ride.

Jind News: गांव मुआना की सड़क क्षतिग्रस्त, राहगीर हिचकोले खाने को विवश

Tue, 14 Jul 2026 05:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Jul 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Road in Muana village damaged; commuters forced to endure a bumpy ride.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। उपमंडल के अंतर्गत गांव मुआना की फिरनी वाली सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलभराव से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर हिचकोले खाने को विवश हैं। कई दोपहिया वाहन चालक गिर कर जख्मी हो चुके हैं।
ग्रामीण विवेक कंवर, दिनेश, गंभीर ने बताया कि काफी समय से यह सड़क जगह-जगह से टूटी है। लोक निर्माण विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है। इस दौरान वाहन निकलते समय गंदे पानी के छींटे राहगीरों और दुकानों पर पड़ते हैं। गड्ढों के कारण अब तक कई बार बाइक सवार सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

छोटे वाहनों के लिए यह सफर जानलेवा बन गया है। स्कूली बच्चे और बुजुर्गों को भी इस सड़क से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई। बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से मांग की है सड़क की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गांव की समस्याएं संज्ञान में हैं। जल्दी काम शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों को किसी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।- श्याम लाल शर्मा, गांव मुआना सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed