{"_id":"6a56372869ea6bb2470136e9","slug":"video-jind-railway-adrm-arrives-for-the-hydrogen-train-inauguration-event-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पहुंचे रेलवे एडीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पहुंचे रेलवे एडीआरएम
संवाद न्यूज एजेंसी:
--बोले, पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां होनी चाहिए पूरी |
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
मंगलवार को दिल्ली मंडल के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) संजीव कुमार सिन्हा करीब 11:45 बजे जींद रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान एडीआरएम ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं, प्लेटफॉर्म व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रत्येक व्यवस्था का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।