Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind. Hydrogen train: A new symbol of 'Atmanirbhar Bharat' (Self-reliant India) and a green future – Dr. Sudha Yadav.
{"_id":"6a563eca05a91eb93c0e62e0","slug":"video-jind-hydrogen-train-a-new-symbol-of-atmanirbhar-bharat-self-reliant-india-and-a-green-future-dr-sudha-yadav-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद। हाइड्रोजन ट्रेन आत्मनिर्भर भारत और हरित भविष्य की नई पहचान : डॉ. सुधा यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद। हाइड्रोजन ट्रेन आत्मनिर्भर भारत और हरित भविष्य की नई पहचान : डॉ. सुधा यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
--17 जुलाई को जींद से प्रधानमंत्री करेंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ
जींद। भाजपा की वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता, संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य तथा पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव ने कहा कि 17 जुलाई का दिन जींद के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखने का होगा। इस दिन देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी प्रधानमंत्री जींद से दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत, हरित ऊर्जा और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी। यह बात मंगलवार को जींद में आयोजित पत्रकार को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, मुख्यमंत्री मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी मौजूद रहे। डॉ. सुधा यादव ने कहा कि हाइड्रोजन आधारित रेल प्रणाली स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाएगी और पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता घटाएगी। इससे भारत आधुनिक रेल तकनीक अपनाने वाले अग्रणी देशों की श्रेणी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में विकास और गरीब कल्याण को समान प्राथमिकता दी गई है। जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया, जबकि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। जल जीवन मिशन से ग्रामीण परिवारों को नल से जल और उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार किया गया है। महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा से शुरू हुआ 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान आज राष्ट्रीय जनआंदोलन बन चुका है। वहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।